
Kanchanjunga Express: कंचनजंघा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही थी। तभी निजबाड़ी स्टेशन पर यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे और पश्चिम बंगाल सरकार के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। कंचनजंघा एक्सप्रेस की दो बोगियां पूरी तरह प्रभावित हुई हैं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में एक मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को भयंकर टक्कर मार दी थी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन के दो डिब्बे बेपटरी ही हो गए। कई यात्रियों के घायल होने की खबर मिली है।
Kanchanjunga Express: दिल्ली से दुर्घटनास्थल के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी निरीक्षण करने रवाना हो गए हैं।वे हादसे की पल-पल की अपडेट ले रहे हैं।साथ ही उन्होंने इसपर अपना दुख भी जताया है।
बंगाल पुलिस के द्वारा अब तक इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं घायलों की संख्या लगभग 25-30 बताई गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस हादसे पर अपना दुख जताया है और कहा हैं की युद्धस्तर पर राहत तथा बचाव कार्य जारी है।
सोमवार सुबह निर्धारित समय पर न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से कंचनजंगा एक्सप्रेस (Kanchenjunga Express)रवाना हुई थी। हादसा नीचबाड़ी और रंगापानी स्टेशनों के बीच में हुआ।