
मुरादाबाद के बुद्धि विहार इलाके में एक किराये के मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हरियाणा के एक दंपती, दिल्ली की एक महिला समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, इस रैकेट को हरियाणा के यमुनानगर निवासी रामवीर और उसकी पत्नी संचालित कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे ग्राहकों को व्हाट्सएप पर युवतियों और महिलाओं की फोटो भेजते थे और सौदा तय होने पर QR कोड के जरिए एडवांस पेमेंट लेते थे।
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब एक NGO के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-7बी स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। बताया गया कि वहां रोज अलग-अलग युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता है।
सूचना पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के निर्देशन में सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मकान की घेराबंदी कर छापा मारा।
पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कुछ ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने एक कमरे से एक युवक और महिला को, दूसरे कमरे से एक अन्य युवक और महिला को हिरासत में लिया। वहीं तीसरे कमरे में चार युवक शराब और बीयर पीते हुए मिले।






