
Indigo Mumbai Doha fligh: आज इंडिगो की फ्लाइट में कई घंटे की देरी होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।मुंबई से दोहा जाने वाली उड़ान 6E 1303 को 3 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरना था और सभी यात्री बैठ भी गए थे लेकिन कई घंटों की देरी के बाद आखिर में इसे रद्द कर दिया गया।जिसके लिए कंपनी ने अब माफी भी मांगी है।
मुंबई: Indigo Mumbai Doha flight मुंबई से दोहा की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 1303 आज भारी देरी के कारण एयरपोर्ट पर हंगामा पैदा हो गया। इस उड़ान को 3:55 बजे रवाना होना था और यात्री पहले से ही विमान में बैठे थे, लेकिन घंटों की देरी के बाद इसे रद्द कर दिया गया।
इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट के रद्द होने के लिए माफी मांगी है और यात्रियों को होटल की व्यवस्था करने के साथ-साथ उनकी नई यात्रा की बुकिंग की पेशकश की है। शुरू में तकनीकी समस्याओं के कारण उड़ान में देरी हुई और इसके बाद की प्रक्रियागत देरी के कारण फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।
यात्रियों ने इस देरी के चलते नाराजगी जताई और शिकायत की कि उन्हें पानी और खाना नहीं मिला। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उनकी टीम ने यात्रियों को सहायता प्रदान की और कई बार उड़ान भरने की कोशिश की, लेकिन अंततः विभिन्न प्रक्रियागत अड़चनों के कारण फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।