
दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को झटका दिया है. कोर्ट ने उन्हें सोमवार को 23 अप्रैल तक सीबीआई की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया गया. कविता को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वह तिहाड़ में बंद थीं.
जज ने पूर्व में दी गई तीन दिन की पुलिस हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोपी को अदालत में पेश किया और न्यायिक हिरासत की मांग की थी. सीबीआई ने अदालत में कहा कि कविता उनके सवालों के जवाब नहीं दे रही हैं. बीआरएस एमएलसी कविता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील नितेश राणा ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का कोई आधार नहीं है. वहीं एजेंसी का कहना है कि कविता ने ‘जांच में सहयोग नहीं किया और जानबूझकर रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों के उलट गोल-मोल जवाब दिए.’
विशेष जज कावेरी बावेजा की अदालत से बाहर निकलते हुआ बीआरएस नेता ने कहा कि यह ‘सीबीआई नहीं, बल्कि बीजेपी हिरासत’ है. शुक्रवार को, पांच दिनों के लिए कविता की हिरासत की मांग करते हुए, सीबीआई ने का भुगतान करने अपने रिमांड कागजात में बताया था कि कविता ने अब सरकारी गवाह बन चुके सरथ चंद्र रेड्डी को तेलंगाना में कृषि भूमि के लिए 14 करोड़ रुपयेके लिए मजबूर किया. इसके अलावा दिल्ली में पांच शराब रिटेल जोन के लिए 25 करोड़ रुपये देने के लिए कहा था.
इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने हाल ही में एक विशेष अदालत से अनुमति लेने के बाद कविता से जेल के अंदर पूछताछ की थी. बीआरएस नेता से मामले में सह-आरोपी बुच्ची बाबू के फोन से मिले व्हाट्सऐप चैट और एक भूमि सौदे से संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की गई थी. आरोप है कि आबकारी नीति में कथित बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपये दिए गए थे. ईडी ने कविता (46) को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास से 15 मार्च को गिरफ्तार किया था और वह न्यायिक हिरासत में हैं.






