
Kolkata Doctor Rape Case: कोलकाता रेप केस में आज CBI संजय रॉय का पोलीग्राफ टेस्ट कर सकती है। अदालत ने सोमवार को CBI को इस टेस्ट की अनुमति दी थी।संजय रॉय पर आरोप है कि उसने 9 अगस्त को RG Kar मेडिकल कॉलेज में 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की।
संजय रॉय का पोलीग्राफ टेस्ट होगा
Kolkata Doctor Rape Case: इससे पहले CBI ने संजय रॉय का साइकोएनालिसिस टेस्ट कराया था। अब पोलीग्राफ टेस्ट से मामले में उसकी संलिप्तता की जांच होगी। अभी तक की जांच में संजय रॉय ही मुख्य आरोपी है, लेकिन पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि यह सामूहिक बलात्कार था और इसमें अस्पताल के और लोग भी शामिल थे।
आरोपी संजय रॉय की सास का बयान
संजय रॉय की सास ने कहा है कि वह एक अच्छा इंसान नहीं है। वह अपनी पत्नी को मारता था और एक बार उसने उसे इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया था।
कोलकाता में बढ़ते विरोध
इस केस के बाद पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है और एक व्यक्ति को पीड़िता की पहचान उजागर करने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।