राष्ट्रमध्य प्रदेश

नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 1.31 करोड़ रुपये के अवैध गांजे के 515 पौधे जब्त

भोपाल। भोपाल 8 नवम्बर 2025 नशे के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त नीति और सतत अभियान का एक और प्रभावशाली उदाहरण देते हुए धार पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खेती करने वालों पर निर्णायक कार्रवाई कर करोड़ों रुपये मूल्य के गांजे के पौधों को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी के निर्देशन में अवैध रूप से गांजे की खेती करने वालों के विरुद्ध थाना मनावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर कुल 515 हरे गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन लगभग 1361.38 किलोग्राम एवं कीमत लगभग 1 करोड़ 31 लाख 29 हजार 800 है, जप्त किए हैं।

विगत दिनों पुलिस अधीक्षक धार को सूचना प्राप्त हुई थी कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ असामाजिक तत्व कपास की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती कर उसकी तस्करी में संलिप्त हैं। प्राप्त शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी धार श्री अवस्थी द्वारा जिले के सभी एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर सुश्री मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी मनावर श्री ईश्वर सिंह चौहान एवं उनकी टीम दद्वारा एक ही दिन में तीन स्थानों पर दबिश देकर अवैध गांजा खेती के तीन मामलों का खुलासा किया गया।

तीन अलग-अलग स्थानों पर की गई कार्रवाई

aamaadmi.in

पहली कार्रवाही ग्राम जामनियामोटा (लाईनपुरा) में हुई, जहां थाना मनावर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरदार पिता भुरे सिंह चौहान ने अपने खेत में कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे लगा रखे हैं। पुलिस टीम ने दबिश देकर 75 नग हरे गांजे के पौधे (वजन 112.600 किग्रा, मूल्य ₹5,60,000 लगभग) जप्त किए। मामले में एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

वहीं दूसरी कार्रवाही ग्राम बापडुद में नानबाई पति स्व. प्रताप के खेत में की गई। जहां मुखबिर की सूचना पर नानबाई पति स्व. प्रताप के खेत में अवैध गांजे की खेती का खुलासा हुआ। पुलिस ने 130 नग गांजे के पौधे (वजन 386.98 किग्रा, मूल्य लगभग 38 लाख 69 हजार 800 रुपए) जप्त किए। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

तीसरी कार्रवाही में इसी स्थान पर रामेश्वर उर्फ पोमडिया पिता निर्भय सिंह के खेत से 310 नग गांजे के पौधे (वजन 861.80 किग्रा, मूल्य ₹87,00,000 लगभग) बरामद किए गए। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस प्रकार तीनों कार्रवाही में लगभग 1 करोड़ 31 लाख 29 हजार 800 रूपए के कुल 515 गांजे के पौधे जब्त किए गए।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल