
आज सुबह मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विजय कदम का निधन हो गया है। अभिनेता 1980 और 90 के दशक की शुरुआत में काफी लोकप्रिय थे।अपनी बहुमुखी अभिनय कला के लिए वे पहचाने जाते थे..
कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता(Vijay Kadam Passed Away)
पिछले डेढ़ साल से अभिनेता कैंसर से पीड़ित थे। जिसके लिए उनका इलाज चल रहा है। लेकिन आज सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अभिनेता की कैंसर जैसी बीमारी ने जान ले ली। आज देर रात अंधेरी में अभिनेता विजय कदम के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।उनके निधन की खबर से मराठी सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
Vijay Kadam Passed Away: बता दें कि थिएटर से अभिनेता ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत करी थी।फिर मराठी फिल्मों में उन्होंने काम किया था।उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा था। अपने घर में ही अभिनेता ने आज सुबह अंतिम सांस ली है। अभिनेता का कार्यक्रम ‘विच्चा माझी पूरी कर हे लोकनाट्य’, ‘खुमखुमी’ दर्शकों के बीच में बेहद लोकप्रिय हुआ था।
इन फिल्मों से मिली प्रसिद्धि
1980 के दशक में विजय कदम ने फिल्मों में छोटे रोल्स से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। ‘चश्मेंबहादुर’, ‘पुलिसलाइन’, ‘हल्ड रुसली कुंकु हसलाम’ और ‘अमी दोघ राजा रानी’ जैसी उनकी फिल्में बेहद पॉपुलर हुई थीं।
बता दें कि कॉमेडी रोल्स के लिए अभिनेता जितने ही लोकप्रिय थे, उतने ही वे गंभीर रोल्स के लिए भी थे। इस करना उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी भी कहा जाता है।






