
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले की जांच कर रही एनआईए को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एनआईए ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
एनआईए ने हाल ही में मार्च को बेंगलुरु के एक कैफे में हुए विस्फोट के मामले में मुख्य आरोपी के रूप में मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मतीन ताहा की पहचान की है. फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयासों के तहत, NIA ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली थी.
रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में NIA ने आईईडी के जरिये धमाके को अंजाम देने के आरोपी व्यक्ति की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और सह-षड्यंत्रकारी की पहचान अब्दुल मतीन ताहा के रूप में की थी. दोनों कर्नाटक के शिवमोगा जिले के रहने वाले हैं. घटना को अंजाम देने के बाद वे बंगाल चले गए थे.
बेंगलुरु के रामेश्वर कैफे में 1 मार्च को हुआ था ब्लास्ट
इस मामले में मुजम्मिल शरीफ नाम के अन्य साजिशकर्ता, जिसने मुख्य आरोपी को साजो-सामान और मदद दी थी. उसे 26 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था.बता दें कि 1 माार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट में कई ग्राहक और होटल कर्मचारी घायल हो गए थे. एजेंसी ने 29 मार्च को 2 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने पर 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया था. गिरफ्तारी से पहले, एजेंसी ने आरोपियों के कॉलेज और स्कूल के दोस्तों समेत परिचितों से भी पूछताछ की थी.






