राष्ट्रमनोरंजन

‘धुरंधर’ की कामयाबी के पीछे है रणवीर की जबरदस्त मेहनत, मेकअप आर्टिस्ट ने खोले राज

मुंबई। मेकअप और प्रोस्थेटिक आर्टिस्ट करणदीप सिंह ने एक बिहाइंड-द-सीन्स बातचीत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान की मुश्किलों और कड़ी मेहनत के बारे में खुलकर बात की है। सेट के अपने अनुभवों को शेयर करते हुए, उन्होंने रणवीर सिंह के कमाल के डेडिकेशन की तारीफ की और बताया कि कैसे उस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को शूट करने के लिए एक्टर ने शारीरिक और मानसिक तौर पर गजब का जज्बा दिखाया।

करणदीप ने याद करते हुए कहा, “हम लुधियाना के बाहरी इलाके में शूटिंग कर रहे थे और तापमान लगभग 47 से 48 डिग्री के आसपास था। वहां दूर-दूर तक एक भी पेड़ या छाँव नहीं थी।” उन्होंने आगे बताया, “आस-पास की हर मेटल की सतह से गर्मी निकल रही थी। एक तरफ गाड़ियाँ थीं, दूसरी तरफ कंटेनर और पास में ही मालगाड़ियाँ खड़ी थीं। हम इस सबके बिल्कुल बीच में शूटिंग कर रहे थे।”करणदीप ने कहा, “फाइट सीक्वेंस के दौरान रणवीर एक कंटेनर से दूसरे कंटेनर पर कूद रहे थे। गर्मी की वजह से वो कंटेनर सच में तप रहे थे। हम हर दिन रणवीर पर जितना खून इस्तेमाल करते थे, वो यकीन के बाहर था। हमने एक हफ्ते में खून की पूरी बाल्टी खत्म कर दी थी।” उन्होंने आगे बताया, “पंखे और एसी वहां थे लेकिन गर्मी इतनी थी कि कुछ भी काम नहीं कर रहा था। इतनी तपिश थी कि हम ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। एक विग का अपना वजन और गर्मी होती है, उसे 47 डिग्री में पहनना बिल्कुल वैसा ही है जैसे ऊनी टोपी पहनना।

इन सब बातों से जो सबसे बड़ी बात सामने आती है, वो है अपने काम के लिए रणवीर सिंह का जबरदस्त समर्पण। 47-48 डिग्री की भयंकर गर्मी में फिजिकली थका देने वाले एक्शन सीन्स करना, ऊपर से भारी पठानी सूट, लेदर जैकेट और ओवरकोट जैसे लेयर्ड कपड़े पहनना, और कई दिनों तक प्रोस्थेटिक्स और नकली खून की परेशानी सहना, रणवीर पूरी तरह फिल्म में डूबे रहे और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के साथ कभी कोई समझौता नहीं किया। ये लगातार मेहनत अब फिल्म की ज़बरदस्त कामयाबी में साफ़ दिख रही है। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने की कगार पर है, और यह ऐतिहासिक बेंचमार्क हासिल करने वाली इकलौती हिंदी फिल्म बनने के लिए तैयार है। इस कामयाबी के केंद्र में रणवीर सिंह हैं, जिनकी परफॉरमेंस को हाल के समय की सबसे दमदार और प्रभावशाली परफॉरमेंस में से एक माना जा रहा है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल