
मुम्बई: प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी Ratan Tata के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न होगा। उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA), नरीमन पॉइंट, मुंबई में रखा गया है, जहां देशभर से लोग आकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
राज्य सरकार ने इस दुखद अवसर पर सभी राजकीय कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। Ratan Tata की अंतिम यात्रा गुरुवार को सुबह 10:30 बजे NCPA से शुरू होगी और उनका पार्थिव शरीर वर्ली के श्मशान घाट तक ले जाया जाएगा। वहां, वर्ली श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने बताया कि अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के लिए सभी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को NCPA लॉन में जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। आज शाम 4 बजे के बाद वर्ली श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।#RatanTata #RatanTataPassedAway #RatanTataSir @RNTata2000 #RatanTataThe #BreakingNews… pic.twitter.com/DIGmAqd50C
— Aam Aadmi Patrika (@AamAadmiPatrika) October 10, 2024