
दिल्ली पुलिस ने पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में मिले तीन लोगों के शवों के मामले में बड़ी सफलता पाई है। बुधवार को पुलिस ने तांत्रिक और मौलाना कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है और उस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह इस मामले में पहली गिरफ्तारी है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर को पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर रणधीर (76), शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) मृत पाए गए थे। रणधीर ड्राइवर सीट पर और अन्य दो पीछे की सीट पर बैठे हुए थे। जांच में पता चला है कि कमरुद्दीन ने पैसों के लालच में तीनों को जहर दिया और उनकी जान ले ली। पुलिस ने इसे ट्रिपल मर्डर
Your message has been sent
करार दिया है और आरोपी से हत्या के पीछे की पूरी योजना का खुलासा करने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कमरुद्दीन उर्फ बाबा, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, लोनी और फिरोजाबाद में तांत्रिक केंद्र चलाते थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को अचानक पैसे मिलने का लालच देता था। तंत्र-मंत्र और पूजा के बहाने वह पहले पीड़ितों का भरोसा जीतता, फिर उन्हें जहर मिले लड्डू खिलाकर मार देता और उनके पैसे व कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।
8 फरवरी को कार में मिली थीं तीन लाशें
8 फरवरी 2026 को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को PCR कॉल मिली कि एक सफेद कार में तीन लोग बेहोश हालत में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि 76 वर्षीय रणधीर ड्राइवर सीट पर थे, 42 वर्षीय शिव नरेश बाहर निकाले गए थे और 40 वर्षीय लक्ष्मी कार के अंदर पड़ी हुई थीं। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है।






