राष्ट्रमध्य प्रदेश

सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है, पैड के उपयोग की आदत डाले: गौर

भोपाल। सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है। सभी महिलाओं को पैड का उपयोग करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए महिलाएँ सेनेटरी पैड के उपयोग की आदत डालें। उक्त आशय के विचार पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ समाज कार्यक्रम के तहत गोविन्दपुरा इन्डस्ट्री क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि जो बहनें सेनेटरी पैड का उपयोग नहीं कर रही, वह उपयोग करना शुरू करें और पैड के हमेशा उपयोग करने की आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि पैड महिलाओं की आदत में आए, इसलिए तीन माह के उपयोग के मान से निःशुल्क पैड वितरित किए जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-औषधि केन्द्र से नाम मात्र की कीमत एक रुपया प्रति पैड पर पैड खरीद सकती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। पैड का उपयोग निरोगी काया देता है।

राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि हर महिला चाहती है कि उसके बच्चे पढ़-लिखकर अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार देकर संस्कारवान नागरिक बनाना हमारी जिम्मेदारी है। परिवार में बुजुर्गो का भी सम्मान करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के संस्कार बच्चों को दें। रामायण के प्रसंगों से राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने अच्छे संस्कारों की महत्ता को समझाया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को शक्ति दी है। उन्हें अन्याय और शोषण के विरुद्ध शक्ति का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार करने वालों के विरूद्ध सरकार सख्त कार्रवाई करती है। यदि किसी को बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत उसे संज्ञान में लाए। बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार नहीं होना चाहिए। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने गणेश पर्व, श्राद्ध पक्ष और नवदुर्गा पर्व का उल्लेख करते हुए सामाजिक संस्कारों की जानकारी दी।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल