
पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अपना 8वां मेडल हासिल कर लिया है। योगेश कथुनिया ने डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में ये मेडल अपने नाम किया। उनके थ्रो का पहला प्रयास 42.22 मीटर का था। इसके बाद उन्होंने 41.50 मीटर, 41.55 मीटर, 40.33 मीटर और 40.89 मीटर की दूरी के थ्रो किए। इस तरह भारत ने 8वां मेडल जीत लिया है और भारत की मेडल टैली में अब वह 30वें स्थान पर है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
लगातार दूसरी बार पैरालंपिक में योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीता है।
पेरिस पैरालंपिक के पांचवें दिन, योगेश कथुनिया ने सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भी सिल्वर मेडल जीता था। इस तरह उन्होंने लगातार दो पैरालंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत के अब तक कुल पदकों की संख्या 8 हो गई है।
पेरिस पैरालंपिक में अभी तक इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते मेडल
- अवनि लेखरा: R2 वीमेंस 10 मीटर एयर राइफल (SH1) में गोल्ड मेडल।
- मोना अग्रवाल: इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल।
- प्रीति पाल: वीमेंस 100 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज मेडल।
- मनीष नरवाल: 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल।
- रूबनी फ्रांसिस: एक ब्रॉन्ज मेडल।
- प्रीति पाल: एक और ब्रॉन्ज मेडल।
- निषाद कुमार: एक और सिल्वर मेडल।
- योगेश कथुनिया: मेन्स डिस्कस थ्रो(चक्का फेंक) F56 में सिल्वर मेडल।