शराब घोटाले में अरविंद सिंह की रिमांड बढ़ी

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार अरविंद सिंह रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार विशेष न्यायालय में पेश किया गया. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अरविंद सिंह को 20 जून तक ईडी रिमांड पर भेजा है.
अरविंद सिंह ने अपील की थी कि उनके माता के सत्कर्म में शामिल होने की इजाजत दी जाए . न्यायालय ने 18 जून को अरविंद को उनके माता के सत्कर्म में शामिल होने की अनुमति दी है.जिसके लिए सुबह 10 से दोपहर 1 बजे का समय निर्धारित किया गया है. ईडी की टीम अरविंद सिंह को उनके माता के सत्कर्म कार्यक्रम में उनके घर लेकर जाएगी.
दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। अरविंद सिंह को रिमांड त्रिलोक का फैसला 24 जून को और निरंजन को जेल या बेल पर फैसला अब कल शनिवार को होगा। इधर जानकारी मिली है क़ि 2000 करोड़ के कथित शराब घोटाले में ED के एक और सस्पेक्टेड त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ़ पप्पू ढिल्लन का वकील नहीं आया। त्रिलोक सिंह ढिल्लन के मामले में 24 को बहस होगी.