Good News : बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू, जानें कितना होगा किराया…

बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू

बिलासपुर। Good News : छत्तीसगढ़ को एक नई सौगात मिली है। दरअसल, बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है। ये फ्लाइट विंटर सीजन में हफ्ते के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार (TTS) को चेलगी। वहीं बिलासपुर से दिल्ली के लिए जबलपुर होकर चलने वाली फ्लाइट अब बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। सोमवार को एक भी फ्लाइट नहीं उड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर बिलासपुर के लोगों को बधाई दी है।

इस हवाई यात्रा का किराया
बिलासपुर से दिल्ली की फ्लाइट का किराया लगभग 7,000 रुपए है। इससे बिलासपुर समेत सरगुजा और रायगढ़ जैसे अन्य स्थानों के यात्री रायपुर जाने की आवश्यकता से बच सकेंगे, जिससे उनका समय और पैसे दोनो की बचत होगी।Aamaadmi Patrika

देखें फ्लाइट का शेड्यूल
विन्टर शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली से बिलासपुर सीधी फ्लाईट सुबह 9 बजे उड़ान भर कर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यह फ्लाईट दोपहर 3:15 पर बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 5:25 बजे दिल्ली में वापस जायेगी।

इस उड़ान के कारण प्रयागराज फ्लाईट के समय भी बदलाव किया गया है। यह अब 11:45 बजे बिलासपुर से उड़कर दोपहर 1:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और 1:30 पर वहां से उड़कर दोपहर 2:45 बिलासपुर वापस आ जायेगी। यही फ्लाइट वापस फिर दिल्ली जाएगी और साथ ही बिलासपुर दिल्ली वाया जबलपुर का समय पहले जैसा ही रखा गया है।

चुनाव में दो सौ से ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार, Congress का ये नेता सबसे अमीर| Aam Aadmi Patrika

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 253 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की संपत्ति सबसे अधिक 447 करोड़ ...रुपये से ज्यादा है.[+] Show More
Back to top button