युवाओं के लिए अच्छी खबर, 429 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करना होगा अप्लाई…
युवाओं के लिए अच्छी खबर, 429 पदों पर होगी सीधी भर्ती, ऐसे करना होगा अप्लाई...

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरों के 429 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल करेगा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दिशा-निर्देशों के बाद पावर कंपनी ने एई और जेई के भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। आपको बता दे की पावर कंपनी ने बीते पिछले वर्ष 307 अभियंताओं की भर्ती पूरी की थी।
ट्रांसमिशन कंपनी में 52 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती इलेक्ट्रिकल ब्रांच में होगी। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर के 377 पदों पर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और जनरेशन कंपनी में भर्ती होगी। इसमें जेई इलेक्ट्रिकल के 346 पद, जेई मैकेनिकल के दो, जेई सिविल के 24 और जेई इलेक्ट्रॉनिक्स के 5 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया के साथ वांछित योग्यता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि शर्तों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की वेबसाइट www.cspc.co.in और व्यापमं की वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in में मिलेगी। इच्छुक आवेदक परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट पर जा सकते हैं।