कॉर्पोरेटबड़ी खबरें

भारत अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाला चौथा देश बनेगा

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो का अगला बड़ा अभियान अंतरिक्ष में मानव मिशन भेजना है. इसकी तैयारियां लंबे समय से चल रही हैं और अब आखिरी पड़ाव पर हैं. कोशिश यह है कि इस साल के आखिर या अगले साल की पहली तिमाही में इस अभियान को अंजाम दिया जाए. गगनयान के तहत कुल तीन उड़ानें होनी हैं जिसमें पहले दो में यात्री नहीं जाएंगे लेकिन तीसरी उड़ान में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को तीन दिनों के लिए निचले अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

इसरो सूत्रों ने कहा कि गगनयान को अगले मार्च 2024 से पहले लांच करने का लक्ष्य रखा गया है. उससे पहले दो मानव रहित उड़ानें भी जाएंगी. यदि वह सफल रहती हैं तो फिर गगनयान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर जाएगा. तीन दिन तक यह धरती से चार सौ किमी ऊंचाई पर चक्कर लगाएगा और इसके बाद क्रू माड्यूल को उससे अलग कर धरती पर उतारा जाएगा.

सूत्रों के अनुसार चंद्रयान की सफलता के बाद इसरो इस अभियान में तेजी लाने के लिए प्रयास कर रहा है. मार्च तक गगनयान को लांच करने के लिए उससे पहले दो मानवरहित उड़ानें होनी है जिसमें से पहली इसी साल के आखिर तक की जा सकती है.

बता दें कि इसरो द्वारा चयनित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को पहले ही रूस में प्रशिक्षित किया जा चुका है. इसरो क्रू माड्यूल भी तैयार कर चुका है. यह प्रशेक्षण भी एलएमवी-3 के जरिये होना है जो भारत के पास पहले से ही उपलब्ध है. अंतरिक्ष में भी अभियान भेजने में अभी तीन देश सोवियत संघ, अमेरिका और चीन सफल हुए हैं. चंद्र अभियान की तरह भारत भी अंतरिक्ष में इंसान भेजने वाला चौथा देश बनेगा. वैसे, यदि अंतरिक्ष में जाने वाले यात्रियों की बात करें तो विभिन्न अभियानों में 44 देशों के यात्री अंतरिक्ष में जा चुके हैं.

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल