खेलबड़ी खबरें

IPL 2024, मैच 9: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया

RR vs DC IPL 2024 Highlights : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 12 रन से हरा दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती झटकों से उबरने के बाद रियान पराग के नाबाद 84 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन आवेश खान ने सिर्फ चार रन दिए। राजस्थान की ओर से बर्गर और चहल ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 में लगातार नौवीं बार होम टीम ने मैच जीते हैं।

186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दमदार शुरुआत दिलाई। हालांदि नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर में मार्श (23) और रिकी (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में 49 रन की पारी खेली। कप्तान ऋषभ पंत 26 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक पोरेल 10 गेंद में 9 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 23 गेंद में 44 रन और अक्षर पटेल 13 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद लौटे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल (5) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। कप्तान संजू सैमसन 14 गेंद में 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बटलर 16 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 19 गेंद में 19 रन की पारी खेली। ध्रुव जुरेल 12 गेंद में 20 रन बना सके। रियान पराग ने 45 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली। हेटमायर ने नाबाद 14 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सभी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट चटकाए।

RR vs DC Highlights

aamaadmi.in

Rajasthan Royals – 185/5 (20)

Delhi capitals- 173/5 (20)

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, अवेश खान

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल