
तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा विवादों में घिर चुके हैं। यह मामला उनके डांस को लेकर है। दरअसल एक पार्टी में वे डांस कर रहे थे। डांस तक तो सब ठीक था लेकिन इस बीच अचानक से उन्होंने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली और उसे लहराने लगे। इसी दौरान पार्टी में उपस्थित किसी शख्स ने उनका वीडियो भी बना लिया ।जो की अब वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा दिल्ली के घोंडा से भाजपा की निगम पार्षद के पति की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे,राजधानी दिल्ली के सीमापुरी थाने के नजदीक यह पार्टी चल रही थी। जिसमें डांस करने के दौरान दीपक शर्मा पिस्टल लहराते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
दीपक शर्मा के बारे में जाने
जेलर दीपक शर्मा ने 200 करोड़ की ठगी के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर के बैरेक में रेड मारने व निर्भया के आरोपियों को फांसी तक पहुंचाने के कार्य में प्रमुख भूमिका निभाई थी। साथ ही देश के और कई हाई प्रोफाइल केस से इनकी पहचान हुई है। सोशल मीडिया पर भी दीपक शर्मा की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। जेलर की तुलना बॉलीवुड के एक्शन फिल्म सिंघम और दबंग के सलमान खान से होती है।
जेलर साहब ने लहराई पिस्टल, तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा का वीडियो वायरल
देखिए तिहाड़ जेल के जेलर दीपक शर्मा ने कल रात दिल्ली के घोंडा से जन्मदिन पार्टी में डांस करते हुए पिस्टल लहराई
सीमापुरी थाने के पास चल रहा था आयोजन@DelhiPolice @LtGovDelhi @HMOIndia @PMOIndia pic.twitter.com/x1iKl8xzbg
— Chirag Gothi (@AajGothi) August 9, 2024
तिहाड़ जेल कर सकती है कार्यवाही
तिहाड़ जेल के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार उन्हें दीपक शर्मा के इस मामले की जानकारी मिली है।साथ ही उनपार सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह जेल के नियमों के खिलाफ है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कैसे पिस्टल लहराते हुए ऐसी हरकत कर सकता है?