छत्तीसगढ़

खालसा स्कूल के प्रकाश पर्व में पुरन्दर मिश्रा ने की शिरकत, दी शुभकामनाएं

रायपुर। गुरुनानक जयंती के विशेष मौके पर रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सोमवार को देशभर में प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न आयोजन किए गए हैं, जिसमें खालसा स्कूल की परंपरा सालों पुरानी है। यहां हर साल बड़े स्तर पर गुरुनानक देव जी की जयंती विशेष रूप से मनाई जाती है। आज भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा को प्रकाश पर्व के इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

राजधानी के खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा का अध्यक्ष सुरेन्द सिंह छाबड़ा ने स्वागत किया। पश्चात मिश्रा ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरुनानक देव जी को नमन किया। बता दें कि इस बार देशभर में गुरुनानक देव जी की 554 वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रकाश पर्व के इस पावन पर्व पर पुरन्दर मिश्रा ने मौजूद सभी लोगों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस मौके पर खालसा स्कूल के उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव तेजेन्द्र सिंह होरा व मंजीत सिंह सलुजा के अलावा कुलदीप सिंह चावला व गगन सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

खालसा स्कूल में आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी पुरन्दर मिश्रा के अलावा भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप सिंह जुनेजा, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button