
नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस (jacqueline fernandez) को अदालत ने 26 सितंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है. जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो सौ करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ आरोपी बनाया है.
बता दें, ईडी ने बीते 17 अगस्त को अदालत में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया था. ईडी ने इस पूरक आरोपपत्र में जैकलीन फर्नांडीस (jacqueline fernandez) का नाम आरोपी के रूप में शामिल किया है. पटियाला हाउस स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने बुधवार को पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए आरोपी जैकलीन फर्नांडीज को पेश होने का निर्देश दिया है. साथ ही अदालत ने ईडी को मौजूदा मामले के सभी आरोपियों को आरोपपत्र की एक प्रति मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है.
जांच में शामिल होंगी jacqueline fernandez
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के वकील ने अदालत को सूचित किया कि जैकलीन को 29 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह पेश नहीं हुई थीं. इस पर जैकलीन की तरफ से पेश वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह जांच में शामिल होंगी और जांच एजेंसी के साथ सहयोग करेंगी. फर्नांडीज के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा कि जैकलीन ने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है. अभी तक वह ईडी के प्रत्येक बुलावे पर जांच में शामिल होने के लिए आई हैं.
- पर्यावरणीय उल्लंघनों पर मंडल सख्त: 30 उद्योगों पर उत्पादन बंद, 28.92 लाख की क्षतिपूर्ति
- मलाइका अरोड़ा का बयान: रिश्तों को लेकर कही बड़ी बात
- छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: अभिषेक कुमार सिंह और विवेकानंद झा को मिली नई जिम्मेदारी
- रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई: नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश
- खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत





