छत्तीसगढ़बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में तापमान 3 डिग्री बढ़ा, राजधानी में 43.7 डिग्री पार

रायपुर: रेमल तूफान के असर देश के ​कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। नोतपा के असर और मौसम के उतार चढ़ाव से छत्तीसगढ़ में तापमान तीन डिग्री बढ़ा गया है। रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस बेमेतरा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार रविवार को राजधानी का पारा 43.7 डिग्री पार कर चुका है, जो कि इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रहा। रविवार को एकाएक तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले 43.6 डिग्री सेल्सियस तक दज। किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम से शुष्क हवाओं का आगमन निरंतर जारी है, जिसकी वजह से सोमवार को पारा 44 डिग्री से भी आगे जाने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच रायपुर सहित दुर्ग और बिलासपुर में लू चलने की भी चेतावनी दी गई है, जो कि 28 मई तक जारी रहेगी। इसके बाद धीरे-धीरे क्रमिक रूप से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के पूर्वामान के अनुसार प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button