छत्तीसगढ़

“ट्रैवल फॉर लाइफ” और स्वच्छता अभियान के साथ सिरपुर स्मारक समूह पर मनाया जायेगा विश्व पर्यटन दिवस

"ट्रैवल फॉर लाइफ" और स्वच्छता अभियान के साथ सिरपुर स्मारक समूह पर मनाया जायेगा विश्व पर्यटन दिवस

पर्यटन के महत्व और इसके सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक मूल्यों के बारे में स्थानीय समुदाय के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व पर्यटन दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) द्वारा दी गई थीम “पर्यटन और हरित निवेश” के साथ संपूर्ण विश्व में मनाया जायेगा।

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को समर्पित “ट्रैवल फॉर लाइफ” शुरू करने की योजना बनाई है, जिसे 27 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाना है। यह पहल माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “मिशन लाइफ” के अनुरूप है। इस संबंध में, मंत्रालय ने पूरे भारत में उक्त गतिविधियों के लिए 108 स्थलों की पहचान की है। तदनुसार, पर्यटन मंत्रालय, युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों, स्थानीय समुदाय और पर्यटन हितधारकों को शामिल करते हुए, चयनित पर्यटन स्थलों पर विश्व पर्यटन दिवस और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है।

छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के प्रबंधक मयंक दुबे द्वारा बताया गया कि इन 108 स्थलों में से महासमुंद जिले के सिरपुर में स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सिरपुर स्मारक समूह को विश्व पर्यटन दिवस और स्वच्छ भारत समारोह स्थल के रूप में चुना गया है। इस अवसर पर पर्यटन मंत्रालय एवं छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में “ट्रैवल फॉर लाइफ” और स्वच्छता अभियान के साथ साथ पर्यटन प्रोत्साहन पर आधारित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

27 सितंबर 2023 को विश्व पर्यटन दिवस मनाने के लिए इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से लगभग 120 युवा पर्यटन क्लब सदस्य प्रतिभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत लक्ष्मण मंदिर, सिरपुर में हेरिटेज वॉक से होगी जहाँ छात्रों को लक्ष्मण मंदिर की ऐतिहासिक विरासत का विस्तृत परिचय स्थानीय पर्यटक गाइडों द्वारा दिया जायेगा, जिसके उपरांत लक्ष्मण मंदिर से तीवर देव बौद्ध विहार तक स्वच्छता अभियान का संचालन किया जायेगा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में उपस्थित अतिथियों के उदबोधन एवं विद्यार्थियों के समक्ष पर्यटन पर आधारित प्रश्नोत्तरी कार्य्रक्रम के साथ सभी उपस्थित प्रतिभागियों को “ट्रैवल फॉर लाइफ” और स्वच्छता अभियान की सामूहिक शपथ दिलाई जाएगी।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल