धर्मबड़ी खबरेंलाइफ स्टाइल

भाई दूज पर भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त यहां जानें

इस साल भाई दूज 14 नवंबर 2023 की दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 15 नवंबर की दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी।

Bhai Dooj Shubh Muhurat 2023: इस साल भाई दूज तिथि 14 नवंबर की दोपहर 02:36 से 15 नवंबर की दोपहर 01:47 तक रहेगी। चूंकि भाई दूज की द्वितीया तिथि 14 और 15 नवंबर दोनों दिन रहने वाली है। इसलिए इस बार भाई दूज का त्योहार दोनों ही दिन मनाया जा सकेगा। कुछ लोग 14 नवंबर को भाई दूज मनाएंगे तो कुछ 15 नवंबर को ये त्योहार मनाएंगे।

भाई दूज शुभ मुहूर्त 2023
15 नवंबर को भाई दूज का शुभ मुहूर्त सुबह 10:45 से दोपहर 12:05 तक रहेगा।

भाई दूज पर क्या करते हैं
भाई दूज के दिन बहनें शुभ मुहूर्त में भाई को तिलक लगाती हैं।
तिलक लगाने से पहले पूजा की थाल सजाती हैं। इस थाली में कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई और सुपारी आदि चीजें रखी जाती हैं।
तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक तैयार किया जाता है।
चावल के इस चौक पर भाई को बिठाया जाता है और फिर शुभ मुहूर्त में बहनें भाई का तिलक करती हैं।
तिलक के बाद बहन अपने भाई को फूल, पान, सुपारी, बताशे, गोला और काले चने देती हैं और फिर उनकी आरती उतारती हैं।
तिलक के बाद भाई बहन को उपहार देते हैं।

भाई दूज का महत्व
कहते हैं भाई दूज के दिन जो भी भाई बहन साथ में पूजा करते हैं उनके जीवन में हमेशा खुशहाली आती है। साथ ही भाई बहन का जीवन सुख, समृद्धि, संपन्नता से भरा पूरा रहता है। कहते हैं जो बहन भाई दूज के दिन अपने भाई को तिलक लगाती हैं उस भाई के ऊपर अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल