धर्मबड़ी खबरें

26 April Ka Rashifal: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

26 April Ka Rashifal: जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।

मेष दैनिक राशिफल
प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में लोग आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से यदि धन उधार लेंगे, तो उससे आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने घर को रिनोवेट करने पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

वृष दैनिक राशिफल
आपके कुछ लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको टेंशन बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं, जिसमें आप अपने माता-पिता से पूछकर जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जहां आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।

मिथुन दैनिक राशिफल
आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे। आपको कोई डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा।

aamaadmi.in

कर्क दैनिक राशिफल
आपके पिताजी को कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपके घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइशें कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल
आपको वाहन आदि के चलाने में सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। आपके कामों में आपके विरोधी कुछ व्यवधान डाल सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आप अपने मन में चल रहे किसी विचार को आज किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आप अपने मनमाने व्यवहार के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी बात से जीवनसाथी मे कोई वाद विवाद हो, तो आप उसमें चुप रहें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों की मदद की आवश्यकता होगी। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको अपने धन भविष्य के लिए भी संचय करके रखना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है।

तुला दैनिक राशिफल
परिवार में संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह दूर होगी और मधुरता आएगी। आप किसी नए काम की पार्टनरशिप में शुरुआत ना करें। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता लेंगे। आपको किसी काम के चलते किसी को धन उधार देना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी आज कुछ समय निकालेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति की यदि आपको कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, क्योंकि आपका रुका हुआ धन मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल
व्यवसाय में आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप उसमें निगरानी बनाकर रखें। आप किसी को धन देने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करें, तो उसमें किसी अनुभव भी व्यक्ति से सलाह अवश्य करें। वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।

मकर दैनिक राशिफल
आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह कहीं आवेदन कर सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल
आप अपनी आय को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी बनाएं रखें। बिजनेस में अपने विरोधियों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके किसी काम को बिगड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान को किसी शारीरिक कष्ट के होने से आपका मन परेशान रहेगा और आप भगवान की भक्ति करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है।

मीन दैनिक राशिफल
व्यवसाय में आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह आज दूर होगी और दोनों एक दूसरे के प्रेम में डूबे नजर आएंगे।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल