धर्म

आज का राशिफल (06 अप्रैल) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कानूनी मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई काम को लेकर गलत जानकारी दे सकता है।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे, जिससे परिवारिकता बनी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। आज आप अपने जीवन साथी से कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको कोई डूबा वादा ना आपको मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से की वजह से घबराएं नहीं, आप अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको कोई निर्णय समझदारी दिखाते हुए लेना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी होने की संभावना है।

कर्क- आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप अपनी नौकरी में बदलाव को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपको बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करना होगा। आप अपने साथी को लेकर शॉपिंग आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आपको किसी से कोई बात आपसी समझदारी दिखाकर करना होगा।

aamaadmi.in

सिंह- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आपके सिरदर्द बन सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। विद्यार्थी परीक्षा में भी सफलता हासिल कर सकती हैं। प्रेम सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं।

कन्या- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आप अपने बिजनेस में भी कुछ नए उपकरणों को शामिल करने की कोशिश करेंगे, जिनके लिए आपको कुछ धन भी उधार लेना पड़ सकता है। आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर अपने किसी परिजन से बातचीत कर सकते हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों को लेकर काफी खुश रहेंगे। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर शेयर मार्केट आदि में इन्वेस्टमेंट ना करें।

तुला- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे और उन्हें सही व गलत में भी फर्क नहीं दिखेगा। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई लोन भी आसानी से मिल जाएगा।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है, लेकिन अभी इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण कोई गलती हो सकती है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन का आनंद लेंगे। आपके जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आप अपने कामों को भी आसानी से कर सकेंगे।

धनु- आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत से आपके सभी काम पूरे होंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आप किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह ले सकते हैं।

मकर- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा और राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। आप अपने मनमानी स्वभाव के कारण कोई बड़ी गलती कर सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं को भी आप मिलजुलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवसाय को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति भी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर प्लानिंग करेंगे। धन के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिससे आपके बॉस भी आपसे खुश रहेंगे। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा।

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल