धर्म

आज का राशिफल (13 अप्रैल) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर घर आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएंगे, लेकिन आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप बिजनेस में आप चांद लगाएंगे।

वृषभ- आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

मिथुन- आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ ना मिलने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

कर्क- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आप पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।

aamaadmi.in

सिंह- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी पढ़ाई-लिखाई में की गई मेहनत रंग लाएगी।

कन्या- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

तुला- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील दे रहे हैं, उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने पिताजी से कम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपके बिजनेस में धन को लेकर समस्या चल रही थी, तो आप उधार ले सकते हैं। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सामाजिक कामों में आप काफी आगे रहेंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। आपके जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।

धनु- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में रहेगा, लेकिन आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की  योजना बना सकते हैं। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो वहां से आपको ऑफर आ सकता है।

मकर- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपके खिलाफ कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

कुंभ- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप जिसमें काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी सोच से आपके सहयोगी भी काफी खुश रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी बॉस आपको किसी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपनी बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

मीन- आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिद कर सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल