धर्म

आज का राशिफल (26 जून) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको घर परिवार में बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप  किसी नए घर मकान आदि भी खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सेहत में कोई पुरानी समस्याओं उभर सकती है, जिसको लेकर आप लापरवाही कर रहे थे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है और शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप जीवनसाथी से काम को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है।  परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन आस पड़ोस में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको चुप रहना बेहतर रहेगा। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपका वह काम भी पूरा हो सकता है।

aamaadmi.in

मिथुन

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखकर आगे बढ़ना होगा। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य व संयम बनाए रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कुछ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी पुरानी गलतियों से सबक लेना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह

आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को कर करने से बचने के लिए रहेगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि कोई लोन के लिए अप्लाई कर रहे थे, तो वह आप ले सकते हैं। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आपसी सामंजस्य बनाए रखना होगा। माता-पिता का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। आप किसी लंबे समय से रुके हुए काम को लेकर यदि परेशान थे, वह पूरा हो सकता है। आप अपनी सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको वापस मिलने की पूरी संभावना है। प्रॉपर्टी की कोई डील यदि अटकी हुई थी, वह भी फाइनल हो सकती है।

तुला

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आपको माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी काम में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। कार्यक्षेत्र में आपका काम को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपके बॉस आपके कामों को लेकर आपका प्रमोशन कर सकते हैं।

धनु

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। सरकारी कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामो में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप कोई फैसला अत्यधिक लाभ के चक्कर में न ले, नहीं तो बाद में आपको उसका नुकसान हो सकता है।  आपकी दान धर्म के कामों में भी काफी रुचि रहेगी। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जो जातक नौकरी की तलाश में परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  आप अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी से कोई भी अहंकार भरी बात ना करें। आप अपने पिताजी से किसी चीज को लेकर जिद कर सकते हैं। आप अपने मन मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, जिसके लिए किसी काम को लेकर आप कोई पार्टनरशिप करने की सोच सकते हैं। आप संतान की किसी फरमाइश पर नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेगी। आपके भाई बहनों से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती हैं। आप किसी यात्रा पर जा रहे थे, तो सब कुछ समय के लिए स्थगित कर दें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। यदि कोई बिजनेस को लेकर समस्या थी, तो उसका लिए वरिष्ठ सदस्य आपको मार्गदर्शन दे सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल