धर्म

आज का राशिफल (27 जून) जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

मेष

आज आपकी सेहत कमजोर रहने वाली है, जिसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। आप यदि यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा धैर्य रखने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी परिवार के सदस्यों से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप कुछ नया क्रिएटिव करने में लगे रहेंगे। बॉस को आपकी यह आदत खूब पसंद आएगी।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी एक्सपर्ट से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक काम मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।

aamaadmi.in

मिथुन

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य की नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो उन्हें कोई नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए कारोबार में अच्छी सफलता लेकर आने वाला है। किसी भूमि और भवन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने विषयों में कोई बदलाव कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुश होंगे।

सिंह

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और संयम से अपने कामों को निपटाना होगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आप अपने कामों को लेकर आलस्य दिखा सकते हैं, लेकिन बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। यदि कोई समस्या लंबे समय से आपको घेरे हुए थी तो वह भी दूर हो सकती है। आपको किसी गलत निर्णय को लेने के लिए पछतावा हो सकता है। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या खड़ी हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। भाई और बहनों से आपकी खूब पटेगी।

तुला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान लेकर आ सकते हैं। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। आपको अपनी माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पार्टनरशिप में कोई काम करने से बचें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए संघर्षों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दोस्तों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आप अपने धन और समय दोनों को बचाकर रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। माता-पिता के मार्गदर्शन से आप किसी नए काम में आगे बढ़ सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक कलह को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो आप उसे निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। जीवनसाथी से कोई बात आप बहुत ही संयम रखकर करें। आपकी किसी बात से पिताजी नाराज हो सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा संभलकर चलना होगा और आप किसी से मांगकर वाहन चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश होगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। किसी नये घर और दुकान आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आपके बॉस आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और राजनीतिक में आप थोडा़ सोच समझकर हाथ बढ़ाएं, लेकिन विरोधी जहां आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन

आज आपको आपका फंसा हुआ धन मिल सकता है और आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल