खेलबड़ी खबरें

Paris Olympics Day 6 Schedule: स्वप्निल पर पदक की जिम्मेदारी, हॉकी टीम का मुकाबला बेल्जियम से होगा

भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक खेलों का पांचवां दिन अच्छा रहा। बुधवार को भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की आस रहेगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल बी में बेल्जियम से होगा। मुक्केबाजी में निकहत जरीन महिला 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी।

गोल्फ स्पर्धा का होगा आगाज
पेरिस ओलंपिक में गोल्फ स्पर्धा की शुरुआत गुरुवार से होगी। पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोल प्ले राउंड-1 में गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा भारत की ओर से चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, तीरंदाजी में पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में प्रवीण जाधव चीन के काओ वेनचाओ के खिलाफ उतरेंगे। वहीं, एथलेटिक्स की स्पर्धाओं की भी शुरुआत छठे दिन से होने जा रही है जिसमें पुरुष 20 मीटर  पैदल चाल में तीन भारतीय उतरेंगे, जबकि महिलाओं के 20 मीटर पैदल चाल में प्रियंका चुनौती पेश करेंगी।

पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है

एथलेटिक्स
– पुरुष 20 मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह, विकास सिंह (सुबह 11.00 बजे से)
– महिला 20 मीटर पैदल चाल: प्रियंका (दोपहर 12.50 बजे से)

aamaadmi.in

गोल्फ
– पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-1: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा (दोपहर 12.30 बजे से)

निशानेबाजी
– पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल: स्वप्निल कुसाले (दोपहर 1.00 बजे से)
– महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल (दोपहर 3.30 बजे से)

हॉकी
– भारत बनाम बेल्जियम ग्रुप चरण मैच: (दोपहर 1.30 बजे से)

मुक्केबाजी
– महिला 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल: निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) (दोपहर 2.30 बजे से)

तीरंदाजी
– पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) (दोपहर 2.31 बजे से)

नौकायन
– पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.45 बजे से)
– पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद
– महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन (शाम 7.05 बजे से)
– महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन: रेस 1 के बाद

बैडमिंटन
– महिला एकल राउंड 16: पीवी सिंधू (रात 10 बजे से)

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल