भारत-बांग्लादेश टेस्ट : ऋषभ पंत शतक लगाकर आउट, 109 रन की पारी खेली

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में जारी दूसरे टेस्ट का आज (शनिवार) तीसरा दिन है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है। टीम इंडिया अपनी बढ़त को 400 के पार पहुंचाने उतरी है।
ऋषभ पंत 109 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 167 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल केएल राहुल और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।
ऋषभ पंत ने 124 गेंद में टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया है। उनका यह कमबैक टेस्ट है। दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना का शिकार होने के बाद यह उनका पहला टेस्ट है और उसी में शतक जड़ दिया है। पंत ने धोनी की बराबरी भी की है। वह धोनी के साथ संयुक्त रूप से टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम में सभी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया है। भारत ने तीन विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। भारत की बढ़त 450+ रन की हो चुकी है।
लंच के बाद के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने लंच तक तीन विकेट पर 205 रन बना लिए थे। अब पंत और गिल बढ़त को ज्यादा से ज्यादा करने उतरे हैं। भारतीय टीम इस सत्र में पारी घोषित कर सकती है।