
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से पटखनी देकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। इस शानदार प्रदर्शन के साथ टीम इंडिया 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल के शिखर पर रही। अब भारतीय टीम 22 फरवरी को अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला खेलेगी।
शिवम दुबे और सूर्या का बल्ला गरजा
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस मुकाबले के हीरो रहे शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 34 रनों का उपयोगी योगदान दिया। इसके आलावा तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने 31 और 30 रनों की तेजतर्रार पारियां खेलीं। नीदरलैंड्स की ओर से लोगान वैन बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए।
वरुण चक्रवर्ती की ‘मिस्ट्री’ में उलझा नीदरलैंड्स
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की शुरुआत सधी हुई रही। ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े, लेकिन छठे ओवर में आए वरुण चक्रवर्ती ने मैक्स ओ’डॉड (20) को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।






