खेलराष्ट्र

38 साल की उम्र में इतिहास रचा रोहित शर्मा ने, पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने

भारतीय क्रिकेट के हिटमैन रोहित शर्मा ने बुधवार (29 अक्टूबर) को नया इतिहास रच दिया। वह आईसीसी वनडे बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। 38 साल 182 दिन की उम्र में मुंबई के इस अनुभवी ओपनर ने दो पायदान ऊपर चढ़ते हुए भारत के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया और अपने करियर में पहली बार शीर्ष स्थान पर पहुंचे।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद रोहित ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए, एवरेज 101.00 रहा। सीरीज के निर्णायक मुकाबले में उनकी नाबाद शतकीय पारी ने भारत को जीत दिलाने के साथ-साथ यह साबित कर दिया कि वे अब भी दुनिया के सबसे भरोसेमंद टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों में शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

नवीनतम रैंकिंग में रोहित शर्मा 781 रेटिंग प्वाइंट के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान (764) दूसरे और शुभमन गिल (745) तीसरे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली, जिन्होंने तीसरे वनडे में नाबाद 74 रन बनाए, अब छठे स्थान (725) पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा, श्रेयस अय्यर बिना बल्लेबाजी किए भी नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल