खेल

BCCI के नए सचिव कौन होंगे, ये नाम चल रहे आगे

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले का कार्यकाल 30 नवंबर को को समाप्त हो रहा है। इस बीच उन्होंने बड़ा निर्णय लेते हुए अपने आप को तीसरे कार्यकाल की दौड़ से बाहर कर लिया है। जिसके बाद से सभी ये कयास लगा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बन सकते हैं. जय शाह आईसीसी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला 27 अगस्त को घोषित किया जाएगा, जो नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

हालांकि वह अपनी दावेदारी पेश करेंगे या नहीं, यह आधिकारिक रूप से अब तक साफ नहीं है, लेकिन क्रिकेट जगत में ये चर्चा तेज हो गई कि जय शाह अगर आईसीसी के नए चेयरमैन बने तो उनकी जगह कौन बीसीसीआई का सचिव बनेगा। ऐसे में आइए जानते है अगर जय शाह ICC के चेयरमैन बने तो BCCI सचिव की कुर्सी के कौन दावेदार हो सकते है।

  1. अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)

क्रिकेट की दुनिया में अनुराग ठाकुर कोई नया नाम नहीं हैं। भाजपा सांसद और पूर्व खेल मंत्री ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। ऐसे में, जब जय शाह ICC के चेयरमैन बनने की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, ठाकुर का नाम सबसे ऊपर आ सकता है। उनकी अनुभव और कनेक्शन्स उन्हें इस भूमिका के लिए एक दमदार दावेदार बनाते हैं।

  1. प्रभतेज सिंह भाटिया (Prabhtej Singh Bhatia)

दूसरे नंबर पर आते हैं छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सचिव प्रभतेज सिंह भाटिया। अगर जय शाह का ICC चेयरमैन बनना तय हो जाता है, तो प्रभतेज सिंह भाटिया का नाम BCCI सचिव के लिए तेजी से उभर सकता है।

aamaadmi.in
  1. देवाजित साइकिया (Devajit Saikia)

बीसीसीआई के मौजूदा संयुक्त सचिव देवाजित साइकिया भी इस रेस में हैं। साइकिया बोर्ड की गतिविधियों और कार्यप्रणाली से अच्छी तरह वाकिफ हैं, जिससे उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी निभाने में कोई परेशानी नहीं होगी। उनका अनुभव उन्हें इस भूमिका के लिए उन्हें एक मजबूत उम्मीदवार बनता हैं।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल