
मेष– स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है, समय देखकर कार्य करें, रचनात्मक कार्यो में रूचि रहेगी, नवीन कार्यो में व्यय हो सकता है.
वृषभ– राजनैतिक लाभ का योग है, शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी, ससुराल पक्ष से लाभ होगा, समय पर सोचे हुये कार्य बनने का योग है.
मिथुन– आय कम, व्यय अधिक होने से मन चिंतित रहेगा, नवीन कार्य की योजना बनेगी, दूर गये मित्र के सबंध में सुखद समाचार मिलेगा, निजी कार्यो की रूपरेखा बनेगी.
कर्क– टाल मटोल के चलते कामकाज में परेशानी हो सकती है, शत्रुओं से सावधानी रखें, वृद्ध व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, मान सम्मान मिलेगा.
सिंह– मानसिक प्रसन्नता में वृद्धि होगी, स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, संतान के अधिकार में वृद्धि होगी, आत्म विश्वास मनोबल बना रहेगा.
कन्या- स्त्री सुख सहयोग मिलेगा, व्यापार में प्रगति होगी, मैत्री संबंध में प्रगाढ़ता आयेगी, वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी रखें.
तुला– शत्रुओं की पराजय होगी, धार्मिक कार्यो में रूचि बनी रहेगी, संतान का सहयोग रहेगा, परिवर्तन की दिशा में चल रहा प्रयास सफल होगा.
वृश्चिक– निर्माण कार्य में प्रगति होगी, प्रियजनों का मेलजोल बढ़ेगा, क्रोध, आवेश में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे पछताना पडे़, सहयोग की भावना रहेगी.
धनु– धार्मिक आयोजन पर विचार होगा, पुराना पैसा मिलने का योग है, अनावश्यक कार्यो को टालना हितकर रहेगा, व्यवसाय के क्षेत्र में प्रगति होगी.
मकर– कार्यक्षेत्र में विलंब से नुकसान हो सकता है, वाणी पर संयम रखें, व्यवहारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, व्यापारिक कार्यो की समस्या हल होगी.
कुम्भ– सुख सहयोग, मान सम्मान में वृद्धि होगी, संतान के संबंध में चिन्ता रहेगी, शिक्षा प्रतियोगिता के विषय में चल रहा प्रयास सार्थक होगा.
मीन– पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी, निजी मामलों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजन के कार्य सफल होंगे.






