बड़ी खबरेंधर्म

आज का राशिफल( 4 फरवरी 2024): जानिए आज कैसा रहेगा आज का दिन

मेष
परिजनों की सीख और सलाह पर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में आप धैर्य बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका किसी संपत्ति की खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर आपको अपने बॉस से माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृष
आप बड़े सदस्यों से किसी बात को लेकर जिद ना दिखाएं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह की आवश्यकता होगी। मित्रों के साथ चल रही अनबन भी दूर होगी। प्रशासनिक मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मिथुन
यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपके साथ कोई ठगी हो सकती है, इसलिए आप लिखापढ़ी करके आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है।

कर्क
मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला व कौशल से सुधार आएगा। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका संस्कारों और परंपराओं की ओर रूझान बढ़ेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

aamaadmi.in

सिंह
यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी काम के लिए अपने सहयोगियों से मदद लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप सुख और समृद्धि बढ़ाने के प्रयास रंग लाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है।

कन्या
कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपका पद प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से उधार लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की योजना बना सकते हैं।

तुला
आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और रक्त संबंधी रिश्तों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और उन्हें किसी सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

वृश्चिक
आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं और यदि आपने किसी से कोई वादा करें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। भाई व बहनों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी।

धनु
आप अपने बिजनेस में कुछ कारगर नीतियों को अपनाकर अपने बिजनेस को आसमान की ऊंचाइयों तक लेकर जा सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए निकल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर
मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कुछ चिंता थी, तो वह भी कम होगी। आर्थिक स्थिति को बढ़ाने की आप कोशिश में लगे रहेंगे। आपको वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। रचनात्मक कार्यों की तरफ आपका रुझान रहेगा।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप धन उधार लेने से बचें। जीवनसाथी के करियर में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन
धार्मिक कार्यों के प्रति आपका बहुत रुझान रहेगा और आप उनमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल