बड़ी खबरेंधर्म

आज का राशिफल – 7 January 2024

दैनिक राशिफल: आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष दैनिक राशिफल
आप परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह किसी गलत काम की तरफ अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों के शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल
संतान को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचारकर बोले। जीवनसाथी के साथ आप डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल
बिजनेस में आप कोई जोखिम उठाने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आपके किसी मित्र की सेहत में गिरावट होने के कारण आप उनके लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।

aamaadmi.in

कर्क दैनिक राशिफल
कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा और निखरकर आएगी, जिससे आपका प्रमोशन भी हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ किसी रिसर्च में भी भाग ले सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल
आपको किसी बिजनेस के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

कन्या दैनिक राशिफल
यदि आपने संतान से कोई वादा किया है, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ किसी काम की शुरुआत ना करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल
परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल
भाई बहनों से यदि किसी बात को लेकर नाराजगी चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से प्रेम का इजहार कर सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल बहुत ही सोच विचारकर करना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है।

धनु दैनिक राशिफल
आपकी संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थी यदि किसी सरकारी प्रतियोगिता के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो वह कर सकते हैं। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल
आपको माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कुछ टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि आप बिजनेस के कामों को लेकर कुछ धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी।

मीन दैनिक राशिफल
परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही सोच विचार कर बोले। यदि आपने किसी को बिना मांगे सलाह दी, तो बाद में आपको उसके लिए खारी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी वेकेशन पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई कुछ खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल