
मेष– कार्यस्थल पर लोग विरोध करेंगे, लेकिन आप चतुराई से काम बना लेंगे, मातृपक्ष से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी, आत्म विश्वास बना रहेगा.
वृषभ– नये मित्र बनेंगे जो आगे बढ़ने मे सहायक रहेंगे, आर्थिक कार्यों में समस्याओं का समाधान होगा, सुखद समाचार मिलने से प्रसननता होगी.
मिथुन– लोग आपका व्यवहार देखकर हर संभव मदद को तैयार रहेंगे, कामकाज में मन लगेगा, प्रसन्नता रहेगी, दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा.
कर्क– नए समझौते में घर के बुजुर्ग की सलाह उपयोगी रहेगी, मनोरंजक यात्रा होगी, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें, जबावदारी का काम बनेगा.
सिंह– जरा सी गलती से बनी बनाई बात बिगड़ सकती है, आकस्मिक लाभ का योग है. नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे, पद प्रतिष्ठा बढेगी.
कन्या– आप जिन लोगों को अपना विश्वासपात्र मान रहे हैं, वे नुकसान पहुंचायेंगे, सावधानी रखें, स्वत: के संबंध में चिन्ता रह सकती है, कामकाज अपूर्ण रहेंगे.
तुला– आर्थिक दृष्टि से समय उतार चढाव वाला रहेगा, लापरवाहियों के कारण नुकसान होगा, पड़ोसियों से संबंधों में मधुरता आयेगी, सम्मान प्राप्त होगा.
वृश्चिक– कार्यस्थल पर अपने व्यवहार को संयमित रखें, कार्य करवाने में आसानी होगी, बांधव विरोध होगा, अचानक नये खर्च सामने आ सकते हैं.
धनु– जितनी मेहनत करेंगे, उतना ज्यादा लाभ होगा, यदि आप लंबी यात्रा का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी.
मकर– सफलता के बावजूद निराशा का अनुभव कर सकते हैं, दायित्वों की पूर्ति होगी, अधिकारियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे, नवीन कार्यों में सुधार होगा.
कुम्भ– अकेलेपन से उबरने में दोस्त आपकी मदद करेंगे, आर्थिक मामलों में किसी तरह का जोखिम न लें, कार्यों की अधिकता से मन में चिड़चिडापन रह सकता है.
मीन– बच्चों को जोखिम के कार्यों से दूर रखें, धन लाभ होगा, पारिवारिक सुख-समृद्धि बढेÞगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, आर्थिक कार्यों में गति आयेगी.






