
Delhi: लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने आतिशी को समन भेजा है। जिसमें कोर्ट ने आतिशी को 29 जून को पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने यह समन भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि के मामले में भेजा है।
#WATCH | Delhi Court summons Delhi Minister Atishi to appear before it on June 29, in relation to a defamation case filed by BJP spox Praveen Shankar Kapoor
BJP leader & candidate from New Delhi consitutency Bansuri Swaraj says, "AAP cannot make defamatory statements against BJP… pic.twitter.com/oyvaJhnVws
— ANI (@ANI) May 28, 2024
भाजपा नेता और नई दिल्ली संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज ने कहा कि दिल्ली की मंत्री आतिशी ने बिना किसी तर्क के, बिना किसी सबूत के ‘ऑपरेशन लोटस’ जैसा घिनौना आरोप पार्टी पर लगाया। तब प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली की मंत्री पर मानहानि का मामला दायर कराया गया।
अब आतिशी की गिरफ्तारी की रची जा रही साजिश: सीएम अरविंद केजरीवाल
दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, मैंने पहले ही कहा था कि वे (केंद्र सरकार) अगली बार आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। वे अब आतिशी की गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं। यह पूरी तरह से तानाशाही है। झूठे मामलों में वे एक-एक करके आप के सभी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। अगर मोदी जी दोबारा सत्ता में आए तो हर एक विपक्षी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।