बड़ी खबरें

दिल्ली एनसीआर में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार शाम मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई हल्की बारिश से राजधानी का मौसम सुहावना हो गया। कई इलाकों में छींटे पड़े और तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

नोएडा, फरीदाबाद, पीतमपुरा, करावल नगर, शाहदरा, राजौरी गार्डन, आईटीओ, डीयू, और लाल किला जैसे कई इलाकों के आसपास बूंदाबांदी की खबरें भी सामने आईं। इससे पहले, शुक्रवार को दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक रहा। पालम, लोदी रोड, आया नगर और फरीदाबाद में भी तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने पहले ही बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया था।

मौसम विभाग ने आज शनिवार को भी आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि शाम को तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी और गिरावट आने की संभावना है। दिन में हालांकि गर्मी बनी रहेगी, लेकिन शाम के समय मौसम फिर से राहत देने वाला हो सकता है।

17 अप्रैल को भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान नियंत्रित हुआ, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी बनी रही। इस बार अपेक्षा की जा रही है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

aamaadmi.in

मौसम विभाग के अगले 10 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। नमी का स्तर मध्यम रहेगा जिससे गर्मी कुछ कम महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसमी बदलाव ने दिल्लीवासियों को गर्मी से अस्थायी राहत दी है लेकिन अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम कुछ हद तक खुशनुमा बना रह सकता है।(इनपुट-आईएएनएस)

 

 

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल