उत्तर प्रदेशदिल्लीराष्ट्र

अब लखनऊ से जम्मू, जयपुर और भोपाल के लिए चलेंगी गाड़ियां वंदे भारत ट्रेनें

लखनऊ से तीन और रूटों पर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने का खाका तैयार किया जा रहा है। जम्मू, जयपुर व भोपाल के लिए चलने वाली इन वंदे भारत ट्रेनों से रोजाना 3200 यात्रियों को आसान होगी। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। एक ओर कानपुर रूट के गंगा पुल की मरम्मत 29 साल बाद की जा रही है। दूसरी ओर, गोरखपुर रूट पर काम चल रहा है। ट्रैक स्पीड बढ़ाई जा रही है। जहां ट्रेनें 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं, वहां स्पीड 130 किमी प्रतिघंटे कर दी गई है। अब लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जम्मू तथा गोमतीनगर स्टेशन से भोपाल एवं जयपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनों को चलाने की तैयारी है। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर से भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन के बाबत रेलवे बोर्ड के निर्देशों का इंतजार है। अगले तीन महीने के अंदर ये तीनों ही ट्रेनें पटरी पर उतर सकती हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोरखपुर रेलखंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का कार्य हो रहा है। इसके चलते 29 व 30 मार्च को गाड़ी संख्या 15031/32 लखनऊ जंक्शन गोरखपुर लखनऊ एक्सप्रेस व 65115/16 भटनी अयोध्या धाम जंक्शन निरस्त रहेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कई ट्रेनों का रूट बदला भी गया है। 28 मार्च को चलने वाली गाड़ी संख्या 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और 14692 जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, 29 मार्च को गाड़ी संख्या 12565 दरभंगा-नई दिल्ली, 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल, 02570 नई दिल्ली-दरभंगा, 15113 गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस, 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर, 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, 13020 काठगोदाम-हावड़ा, 02564 नई दिल्ली-बरौनी, 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते संचालित की जाएगी।

29 मार्च को गाड़ी संख्या 14231 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस बस्ती की जगह मनकापुर स्टेशन तक ही आएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14232 बस्ती प्रयागराज संगम एक्सप्रेस बस्ती के स्थान पर मनकापुर स्टेशन से संचालित की जाएगी। 28 मार्च गाड़ी संख्या 12522 एर्णाकुलम गोरखपुर एक्सप्रेस सवा घंटे, 29 मार्च को 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 50 मिनट, 19409 साबरमती-गोरखपुर एक्सप्रेस 10 मिनट, 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी 30 मिनट और 15707 कटिहार-अमृतसर डेढ़ घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। 30 मार्च को चलने वाली 14691 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 10 मिनट की देरी से चलाई जाएगी।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल