पूजा पाठ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है,इसके कारण इंसान को सुख शांति की प्राप्ति होती है, लेकिन पूजा में कुछ चीजों के बिना शुभ फल प्राप्त नहीं होती।
पूजा में विष्णु जी के साथ लक्ष्मी मां की मूर्ति या फोटो होना जरूरी है,इससे घर में सुख समृद्धि और धन का वास होता है।
भगवान की प्रतिमा को नीचे न रखे, चौकी या किसी ऊंचे स्थान पर रखना श्रेष्ठ है,इस कारण चौकी को पूजा स्थान में रखा जाता है।
पूजा में आम के पत्ते का प्रयोग किया जाता है, वहां पर हनुमान जी की विशेष कृपा रहती है,जिस कारण कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
नारियल श्रीफल माना जाता है,इस कारण पूजा में इसका प्रयोग करना जरूरी है।
नवग्रह के रूप में सुपारी रखी जाती है,जिससे पूजा के जरिए ग्रह देवताओं को प्रसन्न किया जाता है।
पंचामृत, यह पेय पदार्थ है जिसको पूजा में अमृत माना गया है, इसे देवी देवताओं को चढ़ाने के बाद,प्रसाद के रूप में इसका सेवन किया जाता है।
ऐसी ही खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें