शगुन में 1 रूपया ही क्यों दिया जाता है?
अक्सर हम देखते हैं किसी भी शुभ अवसर जैसे शादी, बर्थडे या फिर मुंडन में लोग 51,101,201,501 या फिर इससे ज्यादा शगुन के रूप में देते हैं।
शगुन की राशि चाहे जितनी भी हो उसमे 1 रुपए का सिक्का जरूर शामिल किया जाता है। आइए जाने क्या है इसका महत्व...
कोई भी राशि जैसे 100, 200, 500 या फिर 1000 इसमें 1 रुपए जोड़ दिया जाए तो यह अभाज्य हो जाती है। जो किसी से भी भाज्य नही होती है।
ऐसा कहा जाता है कि 1 रुपए शगुन राशि के तौर पर लगाने से रिश्ता काफी अटूट और अभाज्य बना रहता है,यह राशि शुभ भी मानी जाती है।
1 रुपया आर्थिक समृद्धि का प्रतीक होता है,ऐसी भी मान्यता है कि इससे आर्थिक तौर पर जो भी परेशानियां होती है वो नही आती है।
ऐसे में रिश्ता सबके साथ अटूट बना रहा है, सुख समृद्धि की बरकत हो इस वजह से 1 रुपए शगुन के रूप में दिया जाता है।
ऐसे ही खबरों के लिए लिंक पर क्लिक करें
Arrow
Learn more