दुनिया

बांग्लादेश में आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, सेना प्रमुख ने कहा- सभी से करेंगे बातचीत

बांग्लादेश में आवास में घुसे प्रदर्शनकारी, सेना प्रमुख ने कहा- सभी से करेंगे बातचीत

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफे दे चुकी हैं। वहीं इसके बाद देश के सेना प्रमुख ने कहा है कि वो सभी से बातचीत करके देश में अंतरिम सरकार बनवाएंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद स्थिति और बदहाल है, एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने आज अपराह्न लगभग 3:00 बजे गोनो भवन के द्वार खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़ दिया। उनकी सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं जिसमें पिछले दो दिनों में 106 से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं एक समाचार एजेंसी के अनुसार शेख हसीना त्रिपुरा के अगरतला के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुईं। हालांकि, विदेश मंत्रालय या अगरतला में स्थानीय अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। त्रिपुरा के गृह सचिव पीके. चक्रवर्ती ने कहा, हमारे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के मुताबिक शेख हसीना और उनकी छोटी बहन शेख रेहाना हेलीकॉप्टर से देश छोड़कर चली गईं। जिसके कुछ घंटों बाद, सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया। बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी शेख हसीना 2009 से बांग्लादेश में शासन कर रही थीं। वह लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवीं बार प्रधानमंत्री चुनी गईं थी।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल