छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े महिला से लूटपाट: घर में घुसकर लाखों के जेवरात और नगद ले उड़े दो बदमाश, SP ने गठित की जांच टीम

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लूटने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घर में अकेली महिला को बनाया निशाना
दरअसल, घटना अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान छत पर आहट सुनकर वह बाहर निकली, तो गमछे से चेहरा ढके दो युवक दिखाई दिए।

जेवरात और नगद लेकर हुए फरार
आरोप है कि दोनों बदमाश महिला को जबरदस्ती कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। महिला के पास चाबी नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नगद लेकर अपने साइकिल से फरार हो गए।

इन अधिकारियों को मिली जांच की जिम्मेदारी
मामले की जांच के लिए गठित 8 सदस्यीय टीम में नगर पुलिस अधीक्षक जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतरूपा तारम, जांजगीर थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, चांपा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे, बलौदा थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा, साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा और पुलिस सहायता केंद्र करही के सउनि. रामप्रसाद बघेल को शामिल किया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल