छत्तीसगढ़

इस्पात संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा पर उठे सवाल

बलौदाबाजार। जिले के ग्राम खजरी स्थित अनिमेष इस्पात संयंत्र में काम के दौरान कर्मचारी टिकेश्वर वर्मा की मौत हो गई। टिकेश्वर आपरेटर के पद पर कार्यरत था। रविवार को उसकी भी शिफ्ट ड्यूटी थी। वहीं एक साथी के काम में न आने की वजह से वह डबल शिफ्ट रात में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी पर उसे तत्काल सुविधा नहीं मिली। उसे देर रात एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आज अनिमेष इस्पात संयंत्र के सामने परिजनों के साथ जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद कंपनी ने मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपए देने की बात कही है। फिलहाल इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश की जा रही थी, जिसके बाद जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव ने इस पर संज्ञान लिया और कंपनी प्रबंधन से चर्चा की तब जाकर मृतक के आश्रितों को कंपनी द्वारा मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी।

औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा पर उठते सवाल
क्षेत्रवासियों का कहना है कि जिले में स्थापित उद्योग संयंत्रों में से अधिकांश उद्योगों में समय-समय पर आए दिन घटना, दुर्घटना व इस तरह की घटनाएं होती है, पर इनकी व्यवस्था पर प्रशासन द्वारा सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है। वहीं जिले के औद्योगिक सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह उठ रहा है कि इस तरह की व्यवस्था वाले उद्योगों पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की जाती है। फिलहाल देखना होगा कि इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन औद्योगिक प्रतिष्ठानों को क्या दिशा निर्देश जारी करती है और व्यवस्था करवाती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
घटना के बाद प्रशासन द्वारा मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। वहीं प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

aamaadmi.in
join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल