छत्तीसगढ़

ड्राइवरों की हड़ताल से ठप हुआ बस्तर से लौह अयस्क परिवहन, 4200 से ज्यादा ट्रकों के थमे पहिए

जगदलपुर। बस्तर में ड्राइवरों के आंदोलन का असर अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका सीधा असर बस्तर के बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबार पर पड़ने लगा है। एशिया के सबसे बड़े ट्रक यूनियनों में शामिल बस्तर परिवहन संघ के हजारों ट्रकों के पहिए थम गए हैं।

ड्राइवरों की हड़ताल से बैलाडीला से लेकर नगरनार तक लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई प्रभावित है। हालात ये हैं कि बस्तर परिवहन संघ की करीब 2500 और बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की लगभग 1700 ट्रकें अलग-अलग जगहों पर खड़ी हो चुकी हैं, यानी 4200 से ज्यादा ट्रकों का संचालन प्रभावित है। इससे करीब 4 हजार परिवारों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

दरअसल, बैलाडीला की खदानों और नगरनार स्थित NMDC से निकलने वाले लौह अयस्क और पिग आयरन को रायपुर समेत प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों तक पहुंचाने में ट्रक परिवहन की अहम भूमिका है। हर दिन 300 से 400 ट्रकों के जरिए माल की ढुलाई होती है, लेकिन ड्राइवर संघ के आंदोलन के चलते पिछले 4 दिनों से यह पूरा परिवहन तंत्र लगभग ठप पड़ा है। इसका असर अब ट्रक मालिकों, परिवहन कारोबार और उद्योगों की आपूर्ति व्यवस्था पर भी दिखने लगा है।

वहीं दूसरी तरफ ट्रकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और ट्रांसपोर्ट नगर की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। शहर और नेशनल हाईवे के किनारे ट्रकों की लंबी कतारें लगने लगी हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। ऐसे में ड्राइवरों की मांगों को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब बस्तर के ट्रांसपोर्ट कारोबार और आम लोगों के लिए भी बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

aamaadmi.in

बस्तर परिवहन संघ के अध्यक्ष प्रदीप पाठक के मुताबिक, संघ में 2500 से अधिक ट्रक और करीब 2143 सदस्य हैं। ड्राइवरों की हड़ताल के चलते पिछले तीन दिनों से लौह अयस्क और पिग आयरन की ढुलाई प्रभावित है, जिससे लगभग 4 हजार परिवारों की आजीविका पर असर पड़ा है। उनका कहना है कि 12 नवंबर को संघ ने ड्राइवरों की मांगों के समर्थन में आंदोलन का समर्थन किया था, लेकिन अब लगातार परिवहन बंद रहने से ट्रक मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदीप पाठक ने यह भी कहा कि बैलाडीला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की करीब 1700 ट्रकें भी खड़ी हैं। बस्तर से रायपुर और दूसरे शहरों तक लौह अयस्क पहुंचाने का प्रमुख माध्यम सड़क परिवहन ही है, ऐसे में ट्रकों का संचालन रुकने से पूरा परिवहन कारोबार प्रभावित हो रहा है। इसके साथ उन्होंने शहर में ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बन पाने पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा नहीं मिल पाई है।

join whatsapp channel

delhi news today | cm delhi news | aap party delhi news | bjp party delhi news | congress party delhi news | air quality index delhi news | ani delhi news | ians delhi news today | PTI delhi news | delhi news crime | arvind kejariwal news | delhi news english | chhattisgarh news today | chhattisgarh news accident | chhattisgarh news aaj ki taaja khabar | aaj ka chhattisgarh news | aaj ki chhattisgarh news | bjp party chhattisgarh news | chhattisgarh news raipur | vishnudev say news chhattisgarh | chhattisgarh news channel samachar | छत्तीसगढ़ न्यूज़ चैनल | cg chhattisgarh news | congress chhattisgarh news | daily chhattisgarh news | dpr chhattisgarh news | digital chhattisgarh news | chhattisgarh news english | chhattisgarh news epaper | chhattisgarh news election | chhattisgarh news ed


aamaadmi.in अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. aamaadmi.in पर विस्तार से पढ़ें aamaadmi patrika की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
विराट कोहली की सेंचुरी से खुश हुए पाकिस्तानी भारत बनाम पाकिस्तान, हेड टू हेड रिकॉर्ड पाकिस्तान में बजा भारत का राष्ट्रगान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का शेड्यूल