
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तर्ज पर राज्य में अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज शिक्षा सत्र 2022-23 से शुरू किया जा रहा है. इसके लिए दुर्ग समेत राज्य में 11 स्थानों पर संचालित मॉडल कॉलेजों को चिन्हित किया गया है.
यहां पहले संचालित सभी पाठ्यक्रमों की पढ़ाई इस बार से अंग्रेजी माध्यम में होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए अलग से शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कॉलेजों की खोजबीन की गई. इसके बाद दुर्ग, रायपुर, राजनांदगांव, कांकेर, जगदलपुर, गीदम (जावंगा), कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, कोरबा और महासमुंद स्थित मॉडल कॉलेजों का चयन किया गया है. यहां इस साल से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी. हालांकि अभी कोरबा और महासमुंद में खुद की भवन नहीं है. कॉलेज का भवन निर्माणाधीन है.
जगदलपुर मॉडल कॉलेज में बीएससी और बीकॉम की 40-40 सीटें हैं तो अन्य सभी स्थानों में विषयवार सीटों की संख्या 50-50 है. संचालक उच्च शिक्षा शारदा वर्मा ने बताया कि इस सत्र से ही अंग्रेजी मीडियम कॉलेजों की शुरुआत की जाएगी. इसके लिए मॉडल कॉलेजों का चयन किया गया है. इससे अंग्रेजी मीडियम में पढ़कर आए छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी. पहले अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम से महाविद्यालयों में पढ़ाई होती रही है.

- सोने की कीमतों में भारी गिरावट से ज्वेलरी शेयरों में हड़कंप, 7% तक टूटा भाव, अब आगे क्या करें निवेशक?
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- एक साथ बुझ गए तीन जीवन: मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में मातम
- नक्सलियों का डंप बरामद, विस्फोटक सामग्री समेत भारी मात्रा में उपयोगी सामान जब्त
- चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा बयान, कहा- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा






