नई दिल्ली. भाजपा की दिल्ली इकाई के विधायक आप सरकार के मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों समेत कई मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से छह सितंबर को मुलाकात करेंगे. विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आप सरकार ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना का भी अपमान किया है.
बिधूड़ी ने कहा कि उपराज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने के अलावा, उन्हें भेजी गई फाइल पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर भी नहीं हैं. कैबिनेट की बैठक के बाद उन्हें कैबिनेट नोट भेजे गए. इन सभी अवैध गतिविधियों को देखते हुए इस सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए.
विधायक छह सितंबर को राष्ट्रपति से मिलेंगे और आप सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग करेंगे. दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन तीन महीने से अधिक समय से जेल में हैं और सीबीआई ने आबकारी घोटाले के क्रियान्वयन में अनियमितताओं के संबंध में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
- संविधान के आदर्शों पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- संवेदनाओं से सुशासन की नई इबारत लिख रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़, 3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले






