
नई दिल्ली. राज्य सरकारों को गिराने के लिए भाजपा पर ऑपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सात सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति से मामले की जांच कराने की मांग करेंगे. बताते चलें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में उनकी सरकार गिराने के लिए ऑपरेशन लोटस चलाया गया, जिसमें विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था.
आप विधायक आतिशी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सात सितंबर को मिलने का समय दिया है. विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करने जाएगा. हम उनसे ऑपरेशन लोटस के जांच की मांग करेंगे. पार्टी का कहना है कि ऑपरेशन लोटस के जरिए दूसरे राज्यों में जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां उसे गिराया जा रहा है.
विधायकों को खरीदकर सरकारें गिराई जा रही हैं. महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक समेत कई राज्यों में यही हुआ. दिल्ली में यही करने की कोशिश थी लेकिन यहां सफल नहीं हो पाया. पार्टी का यह भी आरोप है कि देश में ऑपरेशन लोटस के तहत 277 विधायक खरीदे गए जिसके लिए 6300 करोड़ रुपये खर्च किए गए.
- प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर SC सख्त, बोला- गैर-कानूनी हिरासत न हो, इंटरनेट और मेट्रो सेवाएं बहाल करें
- कोरबा एसपी कार्यालय में पदस्थ आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्थलगांव में मिला शव
- छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों की शराब की तस्करी! जगदलपुर में MP और रायपुर में झारखंड की शराब जब्त
- एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत : सड़क किनारे बेटे और घर में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश
- डोंगरगढ़ में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! 1200 जवानों के पहरे में नवरात्रि, श्रद्धालुओं को परेशान करने वाले 3 युवकों पर एक्शन






